फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से दस मिनट में चनेड़ पहुंचाई दवाई

विज्ञापन
ट्रायल के दौरान दवाई लेकर जाता ड्रोन। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में आने वाले समय में दुर्गम इलाकों में चंद मिनटों में ही मरीजों को दवाई उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ड्रोन से दवाइयां पहुंचाने की योजना बना रहा है। इसके लिए बुधवार को चौगान में स्काई एयर कंपनी की ओर से ट्रायल भी किया गया।
विज्ञापन

ड्रोन से दवाई चनेड़ में पहुंचाई गई। वाहन के जरिये चनेड़ पहुंचने के लिए आधे घंटे का समय लगता है जबकि, ड्रोन ने दस मिनट में वहां दवाई पहुंचा दी। दस से सौ किलोमीटर की दूरी में ड्रोन के जरिये मरीजों को दवाई पहुंचाई जा सकेगी। इससे आने वाले समय में मरीज को दवाई लेने के लिए अपना समय बरबाद नहीं करना पड़ेगा। मोबाइल पर कंपनी से संपर्क साधकर मरीज अपने गांव में दवाई हासिल कर पाएगा। ट्रायल के दौरान उपायुक्त डीसी राणा, एडीएम अमित मैहरा और एसडीएम नवीन तनवर मौजूद रहे।
डीसी ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में प्रशासन पुलिस की मदद से ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। हाल ही में मैहला में एनएच पर दरकी पहाड़ी की मैपिंग करने के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इसी तरह स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने की योजना बनाई जा रही है। इसी दिशा में चंबा में कंपनी ने ट्रायल रखा था। वीरवार को ऐसा ही ट्रायल तीसा में भी होगा। आने वाले समय में ड्रोन के इस्तेमाल से कम समय में मरीज को समय पर दवाई पहुंचाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें