फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डेढ़ साल बाद फिर दौड़ेगी चंबा-किलाड़ एचआरटीसी बस

Tue, 30 Jun 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। करीब डेढ़ वर्ष बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) चंबा से पांगी (किलाड़) के लिए नियमित बस सेवा शुरू करने जा रहा है। मंगलवार को बस का ट्रायल सफल रहा, जिसके बाद नियमित संचालन का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष से बस सेवा बंद होने के कारण पांगी घाटी के लोगों को निजी टैक्सियों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। इससे यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ता था और यात्रा का खर्च काफी बढ़ गया था। नियमित बस सेवा शुरू होने से लोग निगम के निर्धारित किराये पर सुरक्षित और सुविधाजनक सफर कर सकेंगे।
बस सेवा बहाल होने के बाद चंबा से किलाड़ तक का सफर एक ही दिन में पूरा करना संभव होगा। इससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, सरकारी कार्यों और व्यापारिक गतिविधियों के लिए आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पांगी घाटी प्रदेश के सबसे दुर्गम क्षेत्रों में शामिल है, जहां सड़क संपर्क काफी हद तक मौसम पर निर्भर रहता है। ऐसे में एचआरटीसी की बस सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए जीवनरेखा मानी जाती है। सेवा शुरू होने से घाटी में आवाजाही सामान्य होने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मंगलवार को बस का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया गया। बस सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंची। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चंबा-किलाड़ रूट पर नियमित बस सेवा जल्द शुरू कर दी जाएगी, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें