अमर उजाला में निजी बस चालकों व परिचालकों द्वारा वर्दी नहीं पहनने की खबर छपने के बाद पुलिस विभाग ने ऐसे चालकों व परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।
चंबा पुलिस ने सोमवार को बिना वर्दी के बस चलाने वाले निजी बस चालकों के करीब 20 चालान काटे। अमर उजाला ने शनिवार को बिना वर्दी के बस चला रहे निजी बस चालकों व परिचालकों की खबर छापी थी। जिसका असर सोमवार को देखने को मिला। इससे पहले निजी बस चालक व परिचालक रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर बसें चला रहे थे।
स्थानीय लोगों में से अजय कुमार, अक्षय कुमार, राज कुमार, देश राज, मनोज कुमार, योग राज, प्रकाश चंद और कमल कुमार ने बताया कि निजी बस चालकों व परिचालकों पर कार्रवाई हुई है। डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने बिनी वर्दी के बस चलाने वाले 20 चालकों के चालान काटे। साथ ही चालकों को हिदायत दी गई कि वे बस चलाते समय वर्दी पहनें और गाड़ी में स्टीरियो का इस्तेमाल नहीं करें।