फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ वर्ष बाद भगौड़ा अपराधी मंडी जिला से काबू

Mon, 22 Feb 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा अदालत में वर्ष 2007 से भगौड़ा घोषित अपराधी मंडी जिले की जोगिंद्रनगर तहसील के मठियाल हलके से पकड़ लिया है। जिसे पुलिस अदालत में पेश करकेे रिमांड पर लेने की मांग करेगी।
विज्ञापन


अपराधी रमेश कुमार पुत्र राजू गांव रोड़ी पंचायत सरोल जिला चंबा ने चंबा थाना के अंतर्गत सुल्तानपुर वार्ड के एक घर में वर्ष 2007 चोरी की थी। जिसे पुलिस ने तत्काल पकड़ कर अदालत में पेश कर दिया था लेकिन एक पेशी के दौरान अपराधी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। तब से पुलिस लगातार उसे ढूंढने के लिए जाल बिछा रही थी। इस दौरान कई बार अपराधी को विभिन्न जगह पर चिहिंत भी किया गया। भगौड़े अपराधी को लगभग नौ वर्ष बाद पुलिस ने आखिरकार पकड़ ही लिया। मौजूदा समय में आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

इसके अलावा इस भगौड़े अपराधी पर अदालत के आदेश की अवहेलना करने व चोरी के पुराने मामले पर अभियुक्त बना कर अदालत के सामने पेश किया जाएगा। अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस के पीओ सैल के हेड कांस्टेबल देवराज, हमीद मोहम्मद, विरेंद्र व चमन ने काफी पसीना बहाया।
विज्ञापन


डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। इस आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने काफी मेहनत की है। लिहाजा अब अदालत ही भगौड़े पर दायर की गई चार्जशीट पर फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें