फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट के 30 बैग चुरा ले जा रहे लोगों को वाहन समेत पकड़ा

Wed, 24 Aug 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत भवन से सीमेंट के तीस बैग गाड़ी में डालकर भाग रहे लोगों को  पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान  पकड़ लिया। यह मामला उस समय पेश आया जब सलूणी की ग्राम पंचायत सनूह के प्रधान फारुख बट्ट ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग ग्राम पंचायत भवन भांदल से सीमेंट के तीस बैठ गाड़ी में डाल कर ले गए हैं।
विज्ञापन


नतीजतन पुलिस ने बिना समय गंवाए भांदल में नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान सामने से पिअप नंबर एचपी 30 1968 आई। जिसे जब पुलिस ने रोका तो पुलिस को पिकअप में रखे सीमेंट के 21 बैग मिले। लिहाजा पुलिस ने वाहन में बैठे अनीश कुमार व मनोज कुमारी तहसील सलूणी को गिरफ्तार करके चोरी किए सीमेंट के 21 बैग जब्त कर लिए।  इस मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है कि उन्होंने कुल 30 बैग में से नौ बैग किसे मुहैया करवाए।

ऐसे में जांच के दौरान कुछ और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। इसकी पुष्टि करते हुए एएसपी विरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामला बेहद संगीन है। जिसकी गहराई से छानबीन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें