फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुईनाला में हृदयगति रुकने से जम्मू-कश्मीर के मणिमहेश यात्री की मौत

Tue, 23 Aug 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के एक मणिमहेश यात्री की मंगलवार को गुईनाला में हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। यात्री की पहचान बलदेव सिंह (55) पुत्र राम प्रसाद निवासी प्रेम नगर जिला डोडा जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बलदेव अपने साथियों के साथ मंगलवार को गुईनाला से धनछो के लिए चढ़ाई चढ़ रहा था। जहां अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने लगा और इससे पहले ही उसके साथ मौजूद लोग कोई मदद कर पाते उसकी मौके पर मौत हो गई। बलदेव के साथियों ने इसके बाद स्थानीय प्रशासन व पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की मदद से बलदेव का शव भरमौर पहुंचाया जहां उसका पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मणिमहेश यात्रा के दौरान अगस्त माह में यह दूसरी मौत है।

इससे पूर्व पंजाब के एक लंगर आयोजक की भी गुईनाला में पत्थर लगने से मौत हो गई थी। थाना प्रभारी भरमौर अजय कुमार ने मणिमहेश यात्री की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस का एक दल मौके पर भेजा गया था। शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है। जम्मू-कश्मीर के इस यात्री का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। उधर, अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर विनय धीमान ने बताया कि लोगों को स्वास्थ्य जांच के बाद ही मणिमहेश यात्रा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें