फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, तीन लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
चलेड घार के पास खाई में गिरी कार। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर एनएच पर चलेड़ घार के पास कार दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को हरि कृष्ण उर्फ बिट्टू पुत्र कौर राम निवासी गांव खलैली डाकघर भरमौर, चमन लाल पुत्र दीना नाथ और जीत सिंह पुत्र भागी सिंह दोनों निवासी गांव खलैली डाकघर भरमौर कार नंबर एचपी 46-3040 में चंबा से भरमौर जा रहे थे। कार को कृष्ण चला रहा था। गाड़ी जैसे ही चलेड़ घार के पास पहुंची तो चालक का गाड़ी से अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
खाई में गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्हें खाई में गाड़ी की जलती लाइटें दिखीं, उसके बाद वे घायलों की मदद के लिए खाई में उतर गए। लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों के बयान लिए और उसके बाद घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही मौके पर मौजूद चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए। हालांकि, हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि चलेड़ घार के पास कार दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। हालांकि, हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस हादसे के कारणों को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें