फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी कार, छह लोग घायल

विज्ञापन
कुंडी-तुर मार्ग पर गिरी गाड़ी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। कुंडी-तुर सड़क पर सथौर के पास वीरवार सुबह 9:15 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन लोग एक ही गांव गुराड़ जबकि दो लोग तुर और एक थलेला निवासी है।
विज्ञापन

घायलों की पहचान नरोत्तम और दीपक पुत्र सनूप सिंह, अक्षु पुत्र सुरेश निवासी गुराड़, रमेश कुमार पुत्र बलदेव, टेक चंद निवासी तुर, कुलदीप कुमार पुत्र हरदयाल निवासी थलेला के रूप में हुई। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही पुलिस को भी हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें