फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरवार काे ढाई बजे के बाद बाहरी राज्यों को नहीं चलेंगी बसें

विज्ञापन
बस स्टैंड चंबा में बस में बैठते यात्री।
विज्ञापन
चंबा। दिवाली के दिन दोपहर ढाई बजे के बाद जिले से बाहरी राज्यों के लिए निगम की बसें नहीं चलेंगी। प्रबंधन ने लोकल बसों को ही निर्धारित रूटों पर सवारियों के साथ रवाना करेगा।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए दिवाली के अगले दिन निगम प्रबंधन मांगानुसार स्पेशल बसें चलाएगा। इससे लोगों को गंतव्य की ओर जाने में दिक्कत पेश न आए। दिवाली और उससे अगले दिन के लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने पहले ही ये प्लान तैयार किया गया है।
गौरतलब है कि चंडीगढ़, बद्दी, सोलन से दिवाली पर जिले में आने वालों के लिए एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से स्पेेशल बसें चलाई गई हैं। इन बसों में यात्री सीट ऑनलाइन और काउंटरों पर बुक करवा सकते हैं। बसों में सीट निर्धारित होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। वहीं वीरवार दोपहर ढाई बजे बाद चंबा से बाहरी राज्यों के लिए बसें रवाना नहीं होगी। ऐसे में 3 बजे चंबा-दिल्ली वोल्वो, 5 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली वोल्वो, 6 बजकर 40 मिनट पर चंबा-परमाणू, 8 बजकर 15 मिनट पर चंबा-चंडीगढ़, 7 बजकर 30 मिनट पर चंबा से देहरादून के लिए बसें रवाना नहीं होंगी।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना के बाद रियायतें मिलने पर एचआरटीसी प्रबंधन ने जिले के 115 रूटों पर बसें चलाई हैं। यात्रियों की मांग को देखते हुए रूटों को बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में दिवाली के अवसर पर अब चंडीगढ़ और बद्दी से निगम स्पेशल बसें चला रहा है। दिवाली के अगले दिन जिले से बाहरी राज्यों जैसे दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, देहरादून, दिल्ली का रुख करने वाले लोगों को बसों के लिए माथापच्ची न करनी पड़े।
विज्ञापन

आरएम चंबा राजन जंवाल ने बताया कि दिवाली के दिन दोपहर ढाई बजे के बाद बाहरी राज्यों के लिए बसें नहीं भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें