फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मरम्मत खड़ी हो गईं बसें, हड़ताल जारी

विज्ञापन
बस स्टैंड चंबा में खड़ी परिवहन निगम की बसें। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय में पीस मील वर्करों की हड़ताल अब आम लोगों पर भी भारी पड़ने लगी है। एचआरटीसी की बसें जहां खराब हो रही हैं, वे वहीं खड़ी हो रही हैं। यात्री निजी बसों में आवाजाही करने के लिए मजबूर हो गए हैं। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न्यू बस अड्डे में कई खराब बसें खड़ी हैं, जिनकी मरम्मत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेेकर आंदोलनरत पीसमील वर्कर अनिश्चितकालीन टूल डाउन हड़ताल पर हैं। ऐसे में समय पर बसों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। रोजाना छह से 12 रूटों पर बसों की ब्रेकडाउन हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ तकनीकी संगठन और संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने भी पीस मील वर्करों की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने शनिवार को गेट मीटिंग की। इस दौरान अध्यक्ष ओम शंकर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
पीस मील वर्कर कल्याण मंच के प्रधान विनोद कुमार और उमेश कुमार ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे आंदोलन में डटे रहेंगे। इस अवसर पर प्रेस सचिव ईश्विंद्र सिंह, मान सिंह, विपिन सिंह, नारायण सिंह, शशि, अजय कुमार, सदिक मोहम्मद, सुरेश कुमार और राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें