फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुड्डू में नहीं रुक रहीं बसें, विद्यार्थी टैक्सियों में जाने के लिए मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के पास लुड्डू में एचआरटीसी बसें नहीं रुक रही हैं। इस कारण स्कूली विद्यार्थियों को परेशानियां पेश आ रही हैं। विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचाने के लिए अभिभावकों को टैक्सियों और निजी गाड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस सड़क पर सुबह के वक्त करीब साढ़े आठ बजे बसों की आवाजाही रहती है। मगर लुड्डू में बसें नहीं रुक रही हैं। नव चेतना मंच के अध्यक्ष मेला रामश शर्मा, महासचिव तजवीज सिंह और उपाध्यक्ष दलीप भारद्वाज ने बताया कि इन दिनों स्कूलों में सीबीएसई की परीक्षाएं चली हैं। ऐसे में बसें न रुकने के कारण विद्यार्थी देरी से स्कूल पहुंच रहे हैं। अभिभावक रमेश कुमार, सुरेश कुमार, देेवी चंद, अमित कुमार का कहना है कि विद्यार्थियों को देखकर चालक-परिचालक बसें नहीं रोक रहे हैं।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस संदर्भ में एचआरटीसी प्रबंधन को दिशा निर्देश दिए जाएं। एसडीएम चंबा नवीन तनवर का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। इस बारे में एचआरटीसी प्रबंधन को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें