फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सात और गिरफ्तार, तीन हिरासत में लिए

Sun, 08 May 2022 09:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, धर्मशाला/नादौन/ऊना/मंडी/शिमला

सार

मंडी में रविवार को 50 अभ्यर्थियों से पूछताछ की गई। इनमें मामा-भांजा दो अभ्यर्थियों के 90 में से 74-74 अंक आए हें। ऊना में छह अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों के अलावा चंबा में भी एक अभ्यर्थी से रविवार को पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने रविवार को सात और और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा हमीरपुर पुलिस ने जिले के गांव बटराण से बाप-बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया। इनमें एक अभ्यर्थी के नकल में संलिप्त होने और उसके पिता व एक अन्य व्यक्ति पर उसकी मदद करने का शक है। मामले में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें दो के नामों का खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


वहीं, राज्य सीआईडी ने थाना भराड़ी शिमला में तीन लोगों के खिलाफ धारा 420 और 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले पुलिस ने जिला कांगड़ा के गगल थाने में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। उधर, मंडी में रविवार को 50 अभ्यर्थियों से पूछताछ की गई। इनमें मामा-भांजा दो अभ्यर्थियों के 90 में से 74-74 अंक आए हैं। ऊना में छह अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों के अलावा चंबा में भी एक अभ्यर्थी से रविवार को पूछताछ की गई। ऊना में शनिवार को भी 12 अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से पूछताछ की गई थी। गौर हो कि पुलिस कांस्टेबलों के 1,334 पदों की भर्ती के लिए 27 मार्च को लिखित परीक्षा हुई थी। 5 अप्रैल को परिणाम घोषित हुआ। प्रदेशभर में 81 परीक्षा केंद्रों में पेपर हुआ था। 

अब तक 13 गिरफ्तार, दो के नामों का खुलासा नहीं
मामले में पुलिस ने अभी तक मुनीष कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी देवभराड़ी सुल्याली, नूरपुर जिला कांगड़ा, मनी चौधरी पुत्र बीरवल सिंह निवासी खटियाड़ तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा, गौरव पुत्र विजय कुमार गांव व डाकघर भडियाड़ा, कांगड़ा, अशोक कुमार पुत्र हरि सिंह निवासी पास्सू, कांगड़ा, विशाल पुत्र पवन कुमार निवासी गांव देवभराड़ी सुल्याली, नूरपुर जिला कांगड़ा, पवन कुमार पुत्र लाल चंद निवासी देवभराड़ी सुल्याली तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा और नितेश कुमार पुत्र राम सिंह निवासी स्थाना, फतेहपुर जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा विशाल कुमार पुत्र कंवरजीत निवासी घराना सब तहसील धीरा जिला कांगड़ा, विजय किशोर पुत्र गंगाधर निवासी हाजीपुर तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर (पंजाब), विपिन पुत्र जसवंत सिंह निवासी कैलाशनगर तहसील घनारी जिला ऊना और नरेंद्र कुमार पुत्र चंद्रभान निवासी उत्तराखंड को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार बाप-बेटे की ऊना के दलाल विपिन से हुई थी बातचीत 
कांगड़ा के देवभराड़ी से गिरफ्तार पवन कुमार और उसके बेटे विशाल की ऊना के नकडोह निवासी विपिन कुमार से बातचीत हुई थी। विशाल ने डील फाइनल की थी। इसके बाद उन्होंने जहां कुछ पैसे कैश के रूप में विपिन को दिए थे, वहीं कुछ पैसे ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर किए थे। पूछताछ में दोनों ने जुर्म को कबूल किया है। विपिन को मुख्य दलाल बताया जा रहा है। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। विपिन का मौसेरा भाई कांगड़ा में रहता है और उसने भी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में 67 अंक हासिल किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें