फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुवाड़ी, ददरियाड़ा और कुड्डी-होबार रूटों पर बस सेवा बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। पठानकोट से चुवाड़ी, ददरियाड़ा और कुड्डी-होबार रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवाएं दो सप्ताह बाद बहाल हो गई हैं। बसों के संचालन से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इन रूटों पर बसें बंद होने की समस्या को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब परिवहन निगम प्रबंधन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। बस सेवाएं शुरू होने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विनय कुमार, आरव कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार, गौरव, विजय कुमार, गौरी और अनिल कुमार सहित अन्य यात्रियों ने बताया कि बसों के बंद होने से उन्हें मजबूरन निजी वाहनों से महंगा और असुविधाजनक सफर करना पड़ रहा था। अब बस सेवा शुरू होने से उन्हें निजी वाहनों से निजात मिली है और वे सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर पाएंगे।
यात्रियों ने इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम का आभार जताया है। इस संबंध में डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए संबंधित रूटों पर बस सेवाएं दोबारा शुरू करवा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें