चंबा। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास के 649वें जयंती समारोह का आयोजन मोहल्ला धड़ोग स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में धूमधाम से किया गया। इस दौरान अमृतसर साहिब से भाई सुखप्रीत सिंह साज और उनके रागी जत्थे ने ऐसी लाल तुझ बिन कौन करे, कर बंदे तू बंदगी जिच्छर घट में साह, सत्संगत मिल रहिये माधऊ जैसे मधुप मखीरा, नाम के व्यापारी आदि शबद गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।
श्री गुरु रविदास सभा चंबा के वरिष्ठ उप प्रधान अविनाश पाल ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथियों को शिरोपा पहनाकर सम्मानित किया और सभी का आभार जताया। कीर्तन दरबार के बाद सभी ने गुरु के लंगर का उपभोग किया।
इस अवसर पर अमरजीत सिंह, सतपाल सिंह, चरणजीत सिंह, गुरु रविदास सभा चंबा के प्रधान जितेंद्र सूर्या, कोषाध्यक्ष सुदेश चंद्रा, हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेश्वर सूर्या, आंबेडकर मिशन सोसायटी चंबा के महासचिव अनूप राही, गुरु रविदास सभा सिद्धपुरा के अध्यक्ष कमल अहीर और अन्य उपस्थित रहे।