फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा से सटी पंचायतें दूरसंचार सेवाओं से कोसों दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। जम्मू-कश्मीर सीमा के साथ लगती भांदल, भजोतरा, भुनाड़, नड्डल और सनूंह पंचायतों के दर्जनों गांव आज तक दूरसंचार सेवाओं से अछूते हैं। हालात यह हैं कि इन पंचायतों में एकाएक किसी के बीमार पड़ जाने या फिर हादसा हो जाने पर मदद के लिए ग्रामीण एक-दूसरे से संपर्क नहीं कर पाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लोस चुनाव का ग्रामीणों ने बहिष्कार करने का मन बनाया था लेकिन, लोस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उन्हें जीत दिलवाई। लेकिन, आज तक पंचायतों के दूरसंचार सेवा से न जुड़ पाने के कारण ग्रामीण स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

विकास खंड सलूणी की पंचायत भांदल के लंगेरा, भजोतरा, भुनाड़ और नड्डल के दर्जनों गांवों की पांच हजार आबादी दूरसंचार सुविधा से नहीं जुड़ पाई है। दूरसंचार सेवाएं न होने से गांवों के बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई तक नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में आधुनिकता की दौड़ में बच्चे शिक्षा से भी अछूते रह रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक वे कई बार लंगेरा, जुतराण और नड्डल में मोबाइल टावर लगाने की मांग कर चुके हैं लेकिन, अभी तक मोबाइल टावरों की जगह उन्हें महज आश्वासन ही मिल पाए हैं।
अफसरों का करेंगे घेराव : कमलेश
भजोतरा उपप्रधान कमलेश कपूर ने कहा कि हमने कई बार मांग उठाई है लेकिन, आश्वासनों के सिवा कुछ नहीं मिला। कहा कि जल्द क्षेत्र में टावर स्थापित नहीं किए गए तो वे बीएसएनएल के अधिकारियों का घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र में किसी नेता को आने नहीं देंगे : अनिल
भजोतरा निवासी अनिल कपूर ने कहा कि यदि आगामी छह माह में क्षेत्र में टावर स्थापित नहीं किया जाता है तो वे किसी भी राजनीतिक दल के नेता को अपने क्षेत्र में नहीं आने देंगे। कहा कि हम सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
आज तक आश्वासन ही मिले : बिट्टू
भांदल पंचायत प्रधान बिट्टू कुमार ने कहा कि संबंधित अधिकारियों और राजनीतिक दलों के नेताओं से बार-बार आग्रह किया है लेकिन, अभी तक मात्र आश्वासनों तक ही सीमित हैं।
आज तक नहीं किया गया सर्वे : सराजू
भांदल उपप्रधान सराजू मांगरा ने कहा कि लोस चुनाव के दौरान प्रत्याशी किशन कपूर के आश्वासन पर उन्होंने चुनाव का बहिष्कार नहीं किया। लेकिन, आज तक टावर लगाने के लिए सर्वे तक नहीं हो पाए हैं। उनकी मांग पूरी न होना उनके साथ धोखे से बढ़कर कुछ नहीं है।
बीएसएनएल के सहायक अभियंता प्रदीप नाग ने कहा कि उच्चाधिकारियों के ध्यान में मामला लाया गया है। कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें