फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट एनएच लूणा में भूस्खलन से दस घंटे रहे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट एनएच लूणा के पास भारी भूस्खलन के चलते नौ घंट तक बाधित रहा। बुधवार देर रात दस बजे के करीब एनएच पर भूस्खलन होने से एनएच पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एनएच बंद होने के कारण नौकरीपेशा सहित अन्य लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, आधी रात से कई मालवाहक वाहन चालक एनएच बहाल होने का इंतजार करते रहे। एनएच मंडल चंबा की मशीनरी और लेबर ने मौके पर पहुंचकर मार्ग पर गिरे मलबे को हटा कर वीरवार सुबह करीब सात बजे एनएच को बहाल किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भारी बारिश से अब एनएच सहित अन्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमने का सिलसिला शुरू हो गया है। वीरवार को बारिश के बाद लूणा नामक स्थान पर पहाड़ी दरकने से मलबा और पत्थर एनएच पर गिरने से एनएच वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। एनएच के पूरी रात बंद होने से सुबह भरमौर, होली क्षेत्र में दैनिक उपयोग की वस्तुएं और सब्जियां तक नहीं पहुंच पाईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी ने सुबह करीब सात बजे एनएच को बहाल करवाया। भारी बारिश से ग्राम पंचायत बिन्ना के गांव भलोली में प्रेम लाल पुत्र अमी चंद के मकान के आगे का डंगा धंसने से मकान को खतरा हो गया है।
विज्ञापन

प्रभावित ने इसके बारे में पंचायत प्रधान को सूचित किया। प्रधान ने मौका कर प्रशासन से प्रभावित को हरसंभव सहायता प्रदान करने की मांग की है।
एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता कनव बडोत्रा ने कहा कि लूणा में भूस्खलन से एनएच बंद हो गया था, जिसे वीरवार सुबह बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें