फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बरेई-तराला सड़क 63 लाख रुपये से होगी तैयार

Thu, 30 Oct 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। तराला से बरेई तक सड़क बनाने की लोगों की चिरलंबित मांग अब पूरी होने जा रही है। 63 लाख रुपये दो किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। इससे बरेई, डिमना, बाथरी और धुलारा की एक हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। सड़क के बनने से आजादी के बाद पहली बार ये गांव बस की सुविधा से जुड़ेंगे।
विज्ञापन

सड़क को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। वन विभाग से भी एफआरए की क्लीयरेंस आ चुकी है। अब टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। टेंडर अवार्ड होने के बाद लोक निर्माण विभाग इस सड़क का काम जल्द शुरू करेगा।

स्थानीय निवासी हरीश कुमार, चैन सिंह, रवि कुमार, हंसराज, विनोद, मनोज कुमार और सतीश ने बताया कि लंबे समय से हम सड़क बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता था। इस बार सारी आपत्तियां हट चुकी हैं और लोगों ने निजी भूमि भी विभाग के नाम कर दी है। उन्होंने सड़क के लिए सरकार और विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन

सड़क के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसे यह टेंडर अवार्ड होगा, उससे तय समय सीमा अवधि पर इसका निर्माण करवाया जाएगा। शैलेष राणा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विस क्षेत्र के हर गांव को सड़क से जोड़ना लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए वह सड़क से वंचित गांवों तक सुविधा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही इस कार्य शुरू करवाया जाएगा। नीरज नैयर, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें