फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत ने लोकनृत्य में मारी बाजी, पुखरी की रंगोली रही अव्वल

Thu, 08 Oct 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बगढार में 40 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, तीन रचनात्मक स्पर्धाओं में सामने आए विजेता
विज्ञापन

लोकनृत्य में बनीखेत प्रथम, रंगोली में पुखरी और 2-डी पेंटिंग में त्रिठा ने हासिल किया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी/बनीखेत (चंबा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में आयोजित प्रतियोगिताओं में 40 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए लोकनृत्य, रंगोली और 2-डी पेंटिंग समेत विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

लोकनृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीखेत ने पहला, बगढार ने दूसरा और गरनगड़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली में राजकीय माध्यमिक विद्यालय पुखरी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चूहन द्वितीय और राजकीय उच्च विद्यालय टप्पर तृतीय रहा। 2-डी पेंटिंग में राजकीय माध्यमिक विद्यालय त्रिठा ने पहला, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कनडई ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक परियोजना अधिकारी एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीखेत के प्रधानाचार्य संजीव कुमार का विद्यालय प्रधानाचार्य अनुपमा आनंद और स्टाफ ने स्वागत किया। मंच संचालन राकेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संजीव कुमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। विजेता विद्यार्थियों और विद्यालयों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अंतिमा शर्मा, सुरेखा कुमारी, राजेश कुमार सहित शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे। प्रतिभागियों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें