फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कूड़ा संयंत्र में दस महीने से खराब पड़ी बेलिंग मशीन

Sat, 10 Aug 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सूखे कचरे से खाद बनाने के कहने को तो दो बेलिंग मशीनें हैं, लेकिन एक मशीन दस माह से खराब पड़ी है। इससे आज दिन तक ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, पैकेट के भी ढेर अभी तक लगे हैं। कूड़ा संयंत्र कुरांह में एक ही बेलिंग मशीन चल रही है, जबकि दूसरी धूल फांक रही है। हालांकि, नगर परिषद को इस बारे में कई बार सूचित किया गया है, मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में टनों के हिसाब से निकलने वाले सूखे कचरे के पैकेट एक ही मशीन से बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चंबा शहर के 11 वार्डों से रोजाना टनों के हिसाब से कचरा निकलता है। इसे नगर परिषद की गाड़ी डंपिंग साइट तक पहुंचाती है। यहां सूखे कचरे से पैकेट बनाए जाते हैं। कूड़ा संयंत्र में एक तरफ तो पैकेट के ढेर लगे है। यहां चलने के लिए भी जगह नहीं बची है। मशीन भी एक खराब पड़ी है। नगर परिषद न डंपिंग साइट में लगे पैकेटों को ढेर हटा रही है और न ही दस माह से खराब बेलिंग मशीन को ठीक करवा रही है।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है। समस्या का समाधान करने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें