फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघेईगढ़-चांजू सड़क साढ़े सत्रह घंटे बाद बहाल

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी के लिए सड़क का निर्माण कार्य हुआ शुरू। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चांजू/तीसा (चंबा)। बघेईगढ़-चांजू सड़क 17 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल हो गया। वीरवार शाम छह बजे चांजू पुल के पास भारी भरकम चट्टानें गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। सूचना मिलते ही लोनिवि की टीम ने रात को ही मार्ग बहाली का कार्य शुरू करवा दिया। रात को काफी देर तक विभाग की मशीनरी सड़क से चट्टानें हटाने में डटी रही लेकिन, भारी भरकम चट्टानें होने की वजह से रात को यातायात बहाल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दोबारा सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। साढ़े ग्यारह बजे मार्ग यातायात के लिए बहाल हो सका। हालांकि, वीरवार शाम को मार्ग बंद होने से जब यातायात ठप हुआ था तो एक बाइक को दूसरी तरफ पहुंचाने के लिए स्थानीय लोग उसे पीठ पर उठाकर ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।
जिस हिसाब से मार्ग पर भूस्खलन हुआ था, उस हिसाब से लोगों ने शुक्रवार को भी मार्ग बहाल होने का अनुमान नहीं लगाया था। लेकिन, विभाग के अधिकारियों ने मौके पर डटकर मार्ग को बहाल करवा दिया। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता अंशुल चौधरी ने बताया कि मार्ग चट्टानें गिरने से बंद हो गया था, जिसे बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें