फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी दे रहे सुरक्षा कर्मी से मारपीट

विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन देते मेडिकल कॉलेज चंबा के सुरक्षाकर्मी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में रात को ड्यूटी दे रहे एक निजी सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट की गई। इसको लेकर निजी सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। निजी सुरक्षा कर्मी शम्मी के मुताबिक बुधवार रात को मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर वह ड्यूटी दे रहा था।
विज्ञापन

उसी दौरान एक गाड़ी गेट के बीचोंबीच खड़ी हो गई। गाड़ी से एक व्यक्ति उतरा और मरीज को लेकर अस्पताल के अंदर चला गया। उसने गाड़ी लेकर आए व्यक्ति को गेट से गाड़ी हटाकर दूसरी जगह लगाने के लिए कहा। इतने में व्यक्ति भड़क गया और उसके साथ गालीगलौज करने लगा। इतना ही नहीं, उसके साथ मारपीट भी की। कहा कि रात को कोविड ड्यूटी में लगी एंबुलेंस अस्पताल आ रही थी। इसलिए उसने व्यक्ति को गेट से गाड़ी हटाने के लिए कहा लेकिन, व्यक्ति ने उसकी बात को सुनने की बजाय उससे मारपीट करनी शुरू कर दिया।
वीरवार को सभी निजी सुरक्षा कर्मी अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे। और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने निजी सुरक्षा कर्मियों को आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को जाम में फंसी रही एंबुलेंस
वीरवार को निजी सुरक्षा कर्मियों के ड्यूटी पर न होने से मेडिकल कॉलेज चंबा में अव्यवस्था का आलम रहा। मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात न होने से जाम लग गया। इसमें एंबुलेंस भी फंसी रही। गाड़ियों से लगे जाम को देख र मरीजों, तीमारदारों और चालकों को काफी परेशानी हुई।
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने निजी सुरक्षा कर्मियों की ओर से उन्हें ज्ञापन सौंपने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें