फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ माता जातर मेले का चुराही नाटी के साथ हुआ समापन

विज्ञापन
गढ़माता जातर मेले के दौरान उमड़ी लोगों की भीड़ माता के गुर से आर्शीवाद लेते हुए। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की सीमा पर बसे गढ़ माता मंदिर में दो दिवसीय जातर मेले का शनिवार को समापन हुआ। डलहौजी की विधायक आशा कुमारी समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि वहां पहुंची। उन्होंने मंदिर में शीश नवाकर माता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

चुराही नाटी जातर मेले में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।
चुराह के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर परिसर में बड़ा घेरा बनाकर नाटी पेश की। इसमें स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। इससे पूर्व मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के दौरान माता के 50 गुरों ने एक साथ उपस्थित लोगों को अपना आशीर्वाद दिया। इस जातर मेले में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के लोग भारी संख्या में भाग लेने के लिए पहुंचते हैं। गढ़ माता के प्रति इन लोगों की गहरी आस्था है। जातर मेला कमेेटी अध्यक्ष डीएस पठानिया ने बताया कि हर वर्ष मंदिर में यह जातर मेला धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें