फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घोषित अपराधी फिर चरस के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चरस तस्करी मामले में उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने बद्दी में दोबारा चरस के साथ दबोचा। उद्घोषित अपराधी की पहचान धर्मपाल निवासी गांव हलोग डाकघर सेईकोठी तहसील चुराह के रूप मेें हुई है। गौरतलब है कि दो साल पहले तीन मार्च 2019 को तुन्नूहट्टी बैरियर पर बस की चेकिंग के दौरान अंदर रखे एक बैग से पुलिस ने 1.838 किलो ग्राम चरस बरामद की थी। लेकिन, आरोपी मौके से फरार हो गया था। प
विज्ञापन


लिस को बैग में आरोपी का आधार कार्ड भी बरामद हुआ था। आधार कार्ड के जरिये पुलिस ने आरोपी की पहचान की। उसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन, वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। 16 जनवरी 2020 को डलहौजी की अदालत ने आरोपी को उद्घोषित अपराधी (भगोड़ा) करार दिया था और पुलिस को उसे पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई।
पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम उद्घोषित अपराधी को पकड़ने के लिए काफी समय से अलग-अलग जगह दबिश दे रही थी लेकिन, आरोपी बार-बार पुलिस को चकमा देकर अपना ठिकाना बदल रहा था। विशेष अन्वेषण इकाई की टीम को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी बद्दी और नालागढ़ में छुपा हुआ है। सोमवार को चंबा पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने बद्दी पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम के साथ मिलकर उद्घोषित अपराधी के ठिकाने पर दबिश दी। यहां पुलिस ने अपराधी को 1.365 किलो ग्राम चरस के साथ दबोचा।
विज्ञापन

इस पर अपराधी के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अपराधी का माननीय अदालत से प्रोटेक्शन वारंट हासिल करने के बाद चंबा लाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने बद्दी में उद्घोषित अपराधी को पकड़ा है। मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें