फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ... मोबाइल पर आए अंजान लिंक ने बना दिया कर्जदार

Wed, 03 Jun 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर आए अंजान लिंक ने बना दिया कर्जदार
विज्ञापन

चंबा। मोबाइल स्क्रीन पर आए एक अंजान ऑनलाइन गेम लिंक ने जिस तरह 22 वर्षीय युवक की जिंदगी की दिशा बदल दी, उसने धीरे-धीरे उसे कर्ज, दबाव और मानसिक तनाव के ऐसे घेरे में धकेल दिया।
जहां से बाहर निकलना उसके लिए मुश्किल होता गया। जांच में सामने आ रही कड़ियों के अनुसार, यही डिजिटल लत उसकी जमा पूंजी को निगलते हुए लाखों के कर्ज तक पहुंची और आगे चलकर एक गंभीर घटनाक्रम की वजह बन गई, जिसकी परतें अब पुलिस जांच में खुल रही हैं। पुलिस पूछताछ में होने वाले खुलासों के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त के मामले में ओर भी धाराएं जुड़ने के बाद युवक गिरफ्तार भी हो सकता है। साथ ही इस मामले में युवक के भाई की संलिप्तता अधिक पाए जाने पर उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


... मेहनत से खरीदीं तीन गाड़ियां, गेम ने कर्ज में डुबोया
ऑनलाइन फ्राॅड को लेकर पुलिस विभाग समय-समय पर कार्यशालाएं लगाकर जागरूकता लाने का प्रयास करता है। बावजूद इसके कई युवा मेहनत करने के बजाय रातोंरात अमीर बनने के ख्वाब देखने लगते हैं। बताया जा रहा है कि तौफीक के बड़े भाई की चिकन शॉप है। युवक अपने स्तर पर पोल्ट्री फार्म का काम कर रहा था। अपनी मेहनत के बल उसने उसने तीन गाड़िया खरीदीं। उसका कारोबार अच्छा चल रहा था। एक दिन मोबाइल पर आए ऑन लाइन गेम के लिंक ने उसकी जिंदगी की बदल दी। इसी लत के चलते उसने जमापूंजी डुबा डाली। उस पर लाखों का कर्ज भी चढ़ गया। कर्जदारों के पैसे वापस मांगने के कारण वह मानसिक तौर पर परेशान हो गया। इसके बाद ही उसने इस पूरे घटनाक्रम को अमलीजामा पहनाया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में इस घटनाक्रम को अमलीजामा पहनाए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले को लेकर निष्पक्ष जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें