राप्रापा अनोगा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता बच्चों के साथ पाठशाला प्रभारी युद्धवी?
- फोटो : Chamba
सुंडला (चंबा)। शिक्षा खंड सुंडला के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला अनोगा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में मुख्य रूप से कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, बोरी दौड़, थ्री लेग रेस, कैरम बोर्ड, शतरंज, लूडो औैर बैडमिंटन इत्यादि मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। खेलों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन कर पुरस्कार भी जीते। चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में अमित, बोरी दौड़ प्रतियोगिता में पंकज, थ्री लेग रेस में नाजिया, कैरम बोर्ड में मनान, शतरंज में अंकज कुमार, लूडो में पंकज कुमार और बैडमिंटन में श्रुति राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में स्कूल के पूर्व छात्रों ने विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिरकत की और विजेता बच्चों को पुष्पगुच्छ एवं मेडल पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए।
छात्र-छात्राओं ने समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत कर रहे पाठशाला के पूर्व छात्रों रश्मि देवी, अब्दुल रहमान, आशीष कुमार, कृष्ण कुमार और इमरान खान को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिता के अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान कुछ मनोरंजक गतिविधियां भी करवाई गईं। समारोह के दौरान पाठशाला प्रभारी युद्धवीर टंडन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कोरोना से बचाव के तरीके बताए और सभी विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दीं। सभी बच्चों ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के लिए फलाहार की भी व्यवस्था की गई।