फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीआई टीम ने जांची मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में एमसीआई टीम के सदस्य ओटी स्टाफ से पूछताछ करते हुए। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस का पांचवां सत्र शुरू करने से पहले एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) ने निरीक्षण किया। दो सदस्यीय टीम ने मेडिकल कॉलेज में मरीजों के वार्डों, ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर में जाकर सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही टीम ने सारी वार्ड का भी औचक निरीक्षण किया। यहां भर्ती किए गए मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

ऑपरेशन थियेटर और प्रसूति कक्ष में स्टाफ से जरूरी पहलुओं पर पूछताछ की। इस दौरान जो खामियां सामने आईं, उन्हें शीघ्र दुरुस्त करवाने के आदेश भी जारी किए। निरीक्षण के दौरान एमसीआई टीम ने वार्डों की व्यवस्था में अपना संतोष जाहिर किया। अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद टीम ने प्रशिक्षुओं की पढ़ाई में इस्तेमाल होने वाले क्लास रूम को भी चेक किया। इसके साथ ही हॉस्टल सहित सरोल में बनने वाले नए भवन का भी निरीक्षण किया। सुबह से लेकर देर शाम तक टीम अस्पताल के निरीक्षण में डटी रही। अस्पताल के हरेक कमरे में जाकर व्यवस्था को चेक किया।
प्रयोगशाला से लेकर अल्ट्रासाउंड केंद्र सहित एक्सरे रूम को भी जांचा गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सभी पहलुओं को अपनी रिपोर्ट में दर्ज किया। इसको लेकर टीम अपनी पूरी रिपोर्ट बनाएगी। इसी रिपोर्ट पर चंबा मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस का पांचवां सत्र शुरू करने की अनुमति मिलेगी। अगर एमसीआई ने सत्र शुरू करने को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति जताई तो उस आपत्ति को दूर किए बिना पांचवां सत्र शुरू नहीं हो पाएगा। चंबा मेडिकल कॉलेज में मौजूदा समय में एमबीबीएस का चौथा सत्र चल रहा है। इसमें 420 प्रशिक्षु एमबीबीएस का कोर्स कर रहे हैं। नए साल में चंबा में पांचवां सत्र संभावित है।
विज्ञापन

एमसीआई टीम के निरीक्षण से पहले मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अपनी तैयारियों में जुट गया था। अस्पताल में व्यवस्थाओं को सुधारा गया। अब देखना होगा कि एमसीआई अपनी रिपोर्ट में क्या दर्शाती है। फिलहाल, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पांचवें सत्र को आसानी से शुरू करने के दावे कर रहा है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि एमसीआई की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने सभी व्यवस्थाओं पर अपना संतोष जाहिर किया। जो मामूली खामियां सामने आई हैं, उन्हें जल्द सुधार लिया जाएगा। 2022 में चंबा में एमबीबीएस का पांचवां सत्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें