फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रो प्रोजेक्ट के कर्मी 15 को करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
कंपनी प्रबंधन द्वारा मांगें पूरी न करने से खिन्न कर्मचारी एसडीएम चुराह को अपना ज्ञापन सौंपने जा? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले के एक हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रबंधन ने श्रम विभाग के समक्ष कर्मचारियों के साथ किए समझौते के तहत उनकी मांगें पूरा करने से इंकार कर दिया है। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने 15 अगस्त को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम चुराह को ज्ञापन सौंपा और एक ज्ञापन कंपनी के साइट इंचार्ज को दिया। इसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर कर्मचारियों से किया समझौता कंपनी ने 15 अगस्त तक पूरा नहीं किया तो सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उसके बाद प्रोजेक्ट का कार्य भी ठप हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं कंपनी की होगी। क्योंकि कंपनी को कर्मचारी कई बार अपनी मांगें पूरी करने के बारे में ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन कंपनी हर बार कर्मचारियों के साथ छल कर रही है।
कर्मचारियों हुसैन खान, कुलदीप सिंह, मंजूर खान, गुलाम हुसैन, यासीन खान, नसीर मोहम्मद, जमात अली, पवन कुमार, वीरेंद्र सिंह, पवन, राजेंद्र सिंह, बशीर, रविंद्र सिंह, दीन मोहम्मद और राकेश कुमार ने बताया कि ननाल प्रोजेक्ट में कर्मचारियों को कार्य करते हुए छह वर्ष का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक कर्मचारियों को ईपीएफ नंबर नहीं दिया गया है। इसके अलावा कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को उनके पदों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। कर्मचारियों को यह भी पता नहीं है कि वे किस पद पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी। साथ ही कंपनी के खिलाफ श्रम विभाग में शिकायत दी थी, तो उसके बाद श्रम विभाग ने कंपनी को आदेश दिए थे कि कर्मचारियों को उनके हक शीघ्र दिए जाएं। इसके लिए कंपनी ने अगस्त तक का समय मांगा था। अगस्त माह शुरू हो चुका है लेकिन, कंपनी ने अभी तक कर्मचारियों की किसी भी मांग को पूरा नहीं किया है। कर्मचारियों ने अब हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
श्रम निरीक्षक ऋषभ चौधरी ने कहा कि कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों को बुला कर इस पर बात की जाएगी। कहा कि श्रम नियमों का उल्लघंन करने वालों को कदापि बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें