चंबा। चिट्टा के साथ पकड़े गए अक्षय कुमार निवासी मोहल्ला ओबड़ी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। सोमवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया।
बीते शनिवार को पुलिस ने उसे 8.56 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था। जिसे पहले पुलिस रिमांड मिला था। अब उसे न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि 14 दिनों के बाद उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद