फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक महिला को टक्कर मार फरार

Fri, 29 Jan 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-भरमौर चौक पर वीरवार को एक महिला को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को राहगीरों ने चंबा अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस महिला के बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि महिला का नाम नरेंद्र कौर पत्नी कुलदीप है।
विज्ञापन


यह महिला चंबा के जुलाकड़ी वार्ड में रहती है। जिस समय यह हादसा हुआ महिला अपने घर से बाजार सामान लेने जा रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक महिला को टक्कर मार कर फरार हो गया। क्षेत्रीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि कार टक्कर में घायल महिला की हालत पहले से संतोषजनक है। उधर, डीएसपी चंबा पुलिस हेडक्वार्टर बीर बहादुर ने कहा कि मामला दर्ज कर कार चालक की खोज शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें