चंबा। संत निरंकारी भवन मुगला में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन महात्मा दीपक की अध्यक्षता में किया गया। सत्संग में दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आरती वंदना से हुआ। सत्संग में साहू, जडेरा, मंगला राख, जांघी मेहला, धरवाला, मुगला और आदर्श नगर सहित विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे संत-महात्माओं ने भजनों और विचारों के माध्यम से मिशन की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार किया। मुख्य वक्ता महात्मा दीपक ने सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के संदेश को संगत के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जीवन में मर्यादा का अत्यंत महत्व है। उन्होंने कहा कि नदी अपनी मर्यादा में बहती है तो जीवनदायिनी होती है लेकिन मर्यादा टूटने पर बाढ़ का रूप ले लेती है। सत्संग का समापन मानवता, प्रेम, भाईचारे और मर्यादित जीवन अपनाने के संकल्प के साथ हुआ। यह जानकारी मीडिया सहायक विनोद कुमार ने दी। संवाद