फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पधर बाजार से खैरी पुल सड़क का हिस्सा धंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरलॉक टाइलें भी उखड़ीं, लोगों को हो रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के पधर बाजार से होते हुए खैरी पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर पुल के समीप सड़क का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण धंस गया है। सड़क के किनारे बिछाई गई इंटरलॉक टाइलें भी उखड़ गई हैं। इससे सड़क पहले की अपेक्षा और संकरी हो गई है और यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों नरेंद्र कुमार, कपिल कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि का कहना है कि पिछले कुछ दिन से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण सड़क का यह हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। सड़क संकरी होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों के साथ-साथ राहगीरों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों लोग पैदल आवाजाही करते हैं वहीं, स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी भी इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से का जल्द मरम्मत कार्य करवाया जाए, जिससे बारिश के दौरान सड़क को और अधिक नुकसान होने से बचाया जा सके और राहगीरों तथा विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। उपमंडल अधिकारी डलहौजी अनिल भारद्वाज ने कहा कि संबंधित विभाग को सड़क की मरम्मत के संबंध में निर्देश दिए जाएंगे। लोगों को पेश आ रही दिक्कत का शीघ्र समाधान करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें