फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लचौड़ी-तेलका सड़क पर चार घंटे थमी रही रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौगा के समीप हुआ भूस्खलन, यातायात पर लगा ब्रेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। लचौड़ी-तेलका सड़क पर चौगा के पास मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई। सड़क पर गिरे पत्थरों और मलबे के कारण करीब चार घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। मौके पर निजी बसें भी सड़क के किनारे खड़ी रहीं। सूचना मिलने के बाद पहुंची विभागीय लेबर और मशीनरी ने दोपहर दो बजे तक सड़क को बहाल करवाकर लोगों को राहत पहुंचाई।
विज्ञापन

यात्रियों राकेश कुमार, बलवंत सिंह, मुकेश कुमार, रमेश कुमार, जोगेंद्र सिंह, जर्म सिंह, पवन कुमार आदि का कहना है कि भूस्खलन की वजह से सड़क बंद हो गई। इस कारण उन्हें वाहनों में बैठकर ही सड़क बहाली का इंतजार करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंच गई लेकिन लगातार भूस्खलन के कारण सड़क बहाल करने में दिक्कत हुई। सड़क दोपहर करीब दो बजे बहाल हुई। उन्होंने कहा कि यहां पर भूस्खलन होता रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से बंदोखी, द्रब्बड़ और चौगा में मिट्टी के रैंप बनाए गए हैं जिस कारण गाड़ियों को भी नुकसान पहुंच रहा है। कई बार विभाग को सूचित किया गया है। बावजूद इसके समस्या अभी बरकरार है। विभागीय सहायक अभियंता भलेई रजत सहगल ने बताया कि बरसात थमने के बाद सड़क को पूरी तरह से रैंप हटवाकर सुचारु किया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को सड़क बहाल होने तक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें