फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: काम से लौट रहे व्यक्ति की पैर फिसलकर खाई गिरने से मौत

Wed, 27 Dec 2023 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। काम से छुट्टी कर घर लौट रहे व्यक्ति की पैर फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान दलीप कुमार निवासी दरकेटी डाकघर भरिया कोठी तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है। घायलावस्था में व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया। पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। जानकारी के अनुसार रोजमर्रा की तरह चमन सिंह मेहनत-मजदूरी कर मंगलवार शाम के समय घर लौट रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर पैर फिसलने के कारण वह खाई में जा गिरा। देर शाम तक व्यक्ति के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खाई में पड़े व्यक्ति को देखकर परिजन उसके पास पहुंचे और उसे उठाकर वाहन के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए। यहां तैनात चिकित्सक ने चमन कुमार को मृत करार दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें