फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली प्रभात फेरी

Mon, 16 Nov 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित प्रभात फेरियों की शृंखला में संगत ने मनजीत कौर और सतीश महेंद्रू के निवास पर पहुंचकर भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन

प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं ने गुरबाणी और मधुर शब्दों के माध्यम से गुरब्की महिमा का गुणगान किया। इससे दोनों निवास स्थलों सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों ने संगत का आत्मीय स्वागत किया और सेवा भाव से सत्कार किया। इस दौरान संगत ने अरदास कर परिवारों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। आयोजकों ने धार्मिक आयोजन में भागीदारी के लिए संगत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और आध्यात्मिक एकता को मजबूत करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें