फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गाली निकालने पर नाबालिग पर चाकू से हमला

Thu, 02 Apr 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी नाबालिग भागा, शहर में देर शाम को हुई घटना
विज्ञापन

घायलावस्था में पहुंचाया मेडिकल कॉलेज चंबा, पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चौगान नंबर-चार में साइकिल चला रहे एक नाबालिग को दूसरे नाबालिग की ओर से किसी बात पर गाली निकालने का आरोप है। इस पर नाबालिग ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।
इससे तैश में आकर नाबालिग ने उस पर चाकू से वार कर दिया। इससे बचने के लिए वह पीछे तो मुड़ा लेकिन चाकू पीठ में लगने से वह घायल हो गया। नाबालिग के चीखने की आवाज सुनकर वहां लोग एकत्रित हो गए। आरोपी नाबालिग वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उसे प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में शहर के एक मोहल्ले का नाबालिग चौगान नंबर चार में साइकिल चला रहा था। इतने में वहां एक अन्य नाबालिग आ पहुंचा। आरोप है कि साइकिल चला रहे नाबालिग को उसने गाली निकाल दी। इस पर दूसरे ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद यह घटना हुई। खबर लिखे जाने तक पुलिस घायल का मेडिकल करवाने में जुटी रही। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस टीम घटना की सूचना मिलने के घटनास्थल पर रवाना हो गई है। जांच प्रक्रिया जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें