फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक पदक आया, घर की चौखट पर खुशियां लाया

Fri, 25 Sep 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा के कांस्य पर देर रात तक बधाइयों का सिलसिला, सुबह फिर पहुंचते रहे लोग
विज्ञापन

माता केसरी देवी की उम्मीद कायम, 5000 मीटर में अब बेटी से पदक की आस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एशियाई खेलों में 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने की खबर चंबा पहुंची तो सीमा कुमारी के घर की चौखट पर खुशियों का सिलसिला शुरू हो गया।
पदक की खबर मिलते ही ग्रामीण और रिश्तेदार बधाई देने पहुंचने लगे। देर रात तक घर में मुबारकबाद का दौर चलता रहा। सुबह होते ही फिर लोग सीमा के परिजनों से मिलने और उन्हें बधाई देने पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों ने टीवी पर सीमा की दौड़ देखी। आखिरी दौर तक उनकी नजरें स्क्रीन पर टिकी रहीं। जैसे ही कांस्य पदक पक्का हुआ, घर में खुशी की लहर दौड़ गई। सीमा की उपलब्धि से परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। सीमा की माता केसरी देवी ने कहा कि बेटी ने देश और चंबा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सीमा के पास अभी एक और मौका है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह 5000 मीटर दौड़ में भी पदक जीतकर लौटेंगी। 10 हजार मीटर में कांस्य के बाद अब सीमा की अगली दौड़ को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। परिवार को भरोसा है कि वह 5000 मीटर में भी शानदार प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें