फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघेईगढ़ में टीकाकरण शिविर में ढ़ाई घंटे देरी से पहुंची स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह(चंबा)। चुराह घाटी के बघेईगढ़ में वीरवार को टीकाकरण शिविर दोपहर तक शुरू नहीं हो पाया। दोपहर तक स्वास्थ्य टीम न पहुंचने के कारण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि क्षेत्र की महिलाएं अपने छोटे बच्चों को गोद में उठाकर सुबह की टीकाकरण के लिए बघेईगढ़ पहुंच गई लेकिन दोपहर तक इंतजार करने के बाद वहां पर स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची। समय पर स्वास्थ्य टीम न पहुंचने पर महिलाओं में रोष पनपने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बीएमओ तीसा को दी। बीएमओ ने सूचना मिलते ही दूसरी टीम को टीकाकरण करने के लिए बघेईगढ़ भेजा। जिसके बाद दोपहर उपरांत ही छोटे बच्चों का टीकाकरण हो पाया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बघेईगढ़ की माताओं को सूचना दी गई थी कि वीरवार को उनके छोटे बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके चलते सभी महिलाएं सुबह अपने बच्चों को लेकर टीकाकरण करवाने पहुंच गई। लेकिन स्वास्थ्य टीम के देरी पर आने से महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाएं छोटे बच्चों को लेकर दोपहर तक स्वास्थ्य टीम के आने का इंतजार करती रही। बघेईगढ़ पंचायत के गांव बरैया, चुखड़ा, खांगुई, चचोगा, घेईया, बघेई, कंगेला, गढ़, कुणगा, भटुवा, कुंड व कठवाड़ से कई माताएं बच्चों को टीका लगवाने के शिविर में पहुंची थी। महिलाओं का आरोप है कि हरेक बार टीकाकरण शिविर में स्वास्थ्य टीमें समय पर नहीं पहुंचती।
कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि जिस टीम ने टीकाकरण को जाना था। उसके मुख्य सदस्य की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके चलते दूसरी स्वास्थ्य टीम को टीकाकरण के लिए भेजा गया। सभी बच्चों को टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें