फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 एमबीबीएस प्रशिक्षुओं समेत 83 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
चंबा। 35 एमबीबीएस प्रशिक्षुओं सहित जिले में 83 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एमबीबीएस प्रशिक्षु पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। इनके वीरवार को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। इनमें से कुछ प्रशिक्षुओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसे देखते हुए प्रबंधन ने सभी प्रशिक्षुओं के टेस्ट करवाने का फैसला लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी प्रशिक्षुओं के सैंपल लिए, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार शाम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास पहुंची। इनमें मेडिकल कॉलेज के 35 प्रशिक्षु और दो स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा बगढ़ार में पांच वर्षीय बच्ची के साथ-साथ जिले के अन्य इलाकों में भी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने छह सौ लोगों के सैंपल लिए, जिनमें 83 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। एक दर्जन से अधिक एमबीबीएस प्रशिक्षु ऐसे हैं जिन्हें बुखार है। उन्हें उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि, बिना लक्षणों वाले मरीजों को होमआइसोलेट किया गया है। इसके अलावा कुछ संक्रमितों को डाइट सरू में रखने की योजना बनाई जा रही है।
शनिवार को एमबीबीएस प्रशिक्षु सरू में शिफ्ट किए जा सकते हैं। जिले में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर से शिखर पर पहुंच रहा है। 83 नए मामले आने से जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 259 हो गई है। यह संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि लोग कोरोना को हल्के में न लें। बिना मास्क घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें