पांगी में वोट डालने के िलए लगी मतदाताओं की लाइन।
- फोटो : Chamba
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की दस पंचायतों में पहले चरण के चुनाव में 82.64 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 8144 मतदाताओं में से 6731 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हिलुटवान वार्ड में सायं चार बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रही। यह मतदान केंद्र पंचायतों से काफी दूर था। गौरतलब है कि सेचू, शुण, कुमार, सुराल, रेई, शौर, हुडान, लुज, कोठी और करयास पंचायतों में बुधवार को पहले चरण के तहत चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई।
दस पंचायतों में प्रधान पद के लिए 103, उप प्रधान पद के लिए 102 और वार्ड सदस्यों के लिए 127 उम्मीदवार चुनावी समर में उतरे हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए 6731 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इनमें 3426 पुरुष मतदाता और 3305 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। कुल मिलाकर पहले चरण के तहत पांगी की दस पंचायतों में 82.64 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनावी नतीजे देररात तक आने की संभावना है। आवासीय आयुक्त पांगी बलवान सिंह बताया कि पहले चरण के मतदान की प्रतिशतता 82.64 फीसदी रही। कहा कि पहले चरण के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं। हिलुटवान में सायं चार बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रही।