फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आजादी के 76 वर्षों बाद सड़क से जुड़ेगा केहला

Thu, 16 Apr 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव की 250 आबादी चुनावों में हर बार सड़क का उठाती रही है मुद्दा
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण चार में बनाई जाएगी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आजादी के 76 वर्षों बाद पहली बार केहला गांव सड़क से जुड़ेगा। गांव में रहने वाली 250 आबादी को अब पगडंडी के रास्ते से आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण चार में गांव तक सड़क बनाने की मंजूरी मिल गई है। साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर सात करोड़ 19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य का ऑनलाइन टेंडर भी करवा दिया है लेकिन अभी तक टेंडर किसी ठेकेदार को अवार्ड नहीं हुआ है। जैसे ही यह टेंडर अवार्ड होगा, उसी दौरान निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। लोक सभा और विधानसभा चुनावों में गांव वासियों ने गांव तक सड़क बनाने का मुद्दा कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के समक्ष रखा था। ऐसे में अब गांव के लिए सड़क बनाने की मंजूरी मिलने की खबर से लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


ग्रामीणों में चेत राम, परस राम, होशियार सिंह, रवि कुमार, हंसराज, जितेंद्र, योगराज और दिनेश कुमार ने बताया कि सड़क किसी भी क्षेत्र की भाग्य रेखा मानी जाती है। इस रेखा से जुड़ने के लिए केहला गांव के लोगों को 76 वर्ष लग गए। जैसे ही गांव तक सड़क सुविधा पहुंचेगी, उसके बाद यहां विकास में भी तेजी आएगी। गांव वासी अपने घरों के निर्माण के लिए सामग्री माल वाहक वाहनों के जरिए सीधे गांव में ला पाएंगे। ऐसे उन्हें यह सामग्री खच्चर के जरिए पहुंचानी पड़ती है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि इस कार्य को शीघ्र शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव अत्री ने बताया कि केहला गांव को सड़क से जोड़ने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क का कार्य शुरू करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें