चंबा कॉलेज में लैपटॉप वितरण सामारोह के दौरान मेधावी को सम्मानित करते सदर विधायक पवन नैयर। संवाद
- फोटो : Chamba
चंबा। जिले में विधानसभा बार लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 919 में से 727 मेधावियों को विधायकों ने लैपटॉप बांटे। कार्यक्रम में 58 विद्यार्थी नहीं पहुंचे। 134 विद्यार्थी उच्च शिक्षा के चलते कार्यक्रम में उपलब्ध न होने की बात कह चुके थे।
बहरहाल अब निदेशालय के निर्देशों के अनुसार शेष मेधावियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। वर्ष 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को लैपटॉप बांटे गए। इसके लिए सरकार ने विधानसभा बार कार्यक्रम का आयोजन किया।
सदर चंबा में जहां पवन नैयर ने मेधावियों को लैपटॉप वितरित किए वहीं, भरमौर में विधायक जिया लाल कपूर, डलहौजी के बनीखेत स्थित चिनार पैलेस में जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर, भटियात के चुवाड़ी में मुख्य सचेतक एवं विधायक बिक्रम सिंह जरयाल और चुराह में विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने लैपटॉप वितरण किया। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि बुधवार को विधानसभा बार कार्यक्रम हुए।
कहां कितने लैपटॉप बांटे
विस वितरण कुल लैपटॉप
भरमौर 51 75
भटियात 210 253
चंबा 251 313
चुराह 108 147
डलहौजी 107 151