चंबा। स्वास्थ्य खंड पुखरी में आशा कार्यकर्ताओं के नौ पदों के लिए शुक्रवार को साक्षात्कार सुबह 10 बजे खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पुखरी में आरंभ हुए। आशा कार्यकर्ताओं के नौ पदों को के लिए 72 आवेदन पहुंचे। इसमें से पांच आवेदक साक्षात्कार देने के लिए नहीं पहुंची। लिहाजा 67 महिलाएं साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरीं।
अब आगामी दिनों में इन नौ पदों के लिए आशा वर्करों के रिजल्ट घोषित होगा। जानकारी देते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवदीप राठौर ने बताया कि नौ पंचायतों में नौ आशा वर्करों के पदों के लिए 72 आवेदन विभाग के पास पहुंचे थे। इसमें से पांच आवेदक साक्षात्कार को नहीं पहुंचे।
ग्राम पंचायत पंजोह के अंतर्गत वार्ड-गांव चमडोली, ग्राम पंचायत चंडी के वार्ड-गांव बड़ोह, ग्राम पंचायत औड़ा बारी के वार्ड-गांव औड्डा, ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट के वार्ड-गांव थूंडू बंजाह, ग्राम पंचायत कैला के वार्ड-गांव बसंदरी, ग्राम पंचायत जडेरा के वार्ड-गांव कैगा, ग्राम पंचायत गगरोथा के वार्ड-गांव बलोथ, ग्राम पंचायत चंबी के वार्ड-गांव धार और ग्राम पंचायत प्रोथा के वार्ड-गांव हेथा में आशा कार्यकर्ताओं के रिक्त पद भरे जाएंगे।