कभी भी गिर सकती हैं भटालावां मंदिर की सीढ़ियां
मंदिर विकास समिति की बैठक में उठा मुद्दा
सीढ़ियों की नीचे दो लाख से लगेगा डंगा, बैठक में लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। भटालवां मंदिर विकास समिति की बैठक प्रधान हरि राम पुरी की अध्यक्षता में हुई। मंदिर परिसर में किचन शेड का निर्माण हो चुका है। इस पर चार लाख पच्चीस हजार रुपये व्यय हुए हैं। समिति ने व्यय का अनुमोदन किया। इसके साथ-साथ पांच लाख रुपये की लागत से लैंडस्केपिंग का कार्य समाप्त हो चुका है।
समिति ने निर्णय लिया है कि वर्ष 2019 में अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। कहा कि पिछले वर्षों में सीढ़ियों के नीचे घार लग गई है। यदि इस घार को शीघ्र नहीं रोका गया तो सीढ़ियां गिर सकती हैं। इससे समिति को बड़ी हानि होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस घार को रोकने के लिए शीघ्र दीवार लगवाई जाए। इस पर यहां दो लाख रुपये से डंगा लगाने का निर्णय लिया गया। मंदिर कांप्लेक्स में भंडारे, शादियां इत्यादि होती रहती है। वर्षा के दौरान यहां समारोह करवाने में दिक्कत आती है। अत: समिति ने निर्णय लिया कि 14 लाख की लागत से सराय का निर्माण किया जाए। ताकि, लोगों को सहूलियत मिल सके। इन सर्दियों में कांप्लेक्स में पौधरोपण का भी निर्णय लिया गया। बैठक में कुुमारी शकुंतला शर्मा, इंद्र कुमार, जेसी हांडा, मनमोहन नैयर, पीसी शर्मा, करतार बडोतरा, राजिंद्र सोनी, राज सिंह राणा, डॉ. मनीष वर्मा, देसराज, तरलोक चंद इत्यादि मौजूद रहे।