फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 सीटर बस में बैठाई जा रहीं 70 सवारियां

विज्ञापन
बनीखेत-मेल रूट पर जाने वाली निगम की बस में ठूंस-ठूंस कर भरी सवारियों को दर्शाती तस्वीर - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। कोरोना महामारी के दौर में निगम की 28 सीटों वाली बस में 70 सवारियां ढोई जा रही हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। एक तरफ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लोगों को दो गज दूरी नियम की पालना करने का पाठ पढ़ा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर रूटों पर बसें बंद करके लोगों से नियम की अवहेलना करवाई जा रही है। शाम को बनीखेत से मेल रूट पर जाने वाली बस में ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरी जाती हैं। इस बस में दो बसों की सवारियां बैठाई जा रही हैं। क्योंकि, रूट पर एक बस को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

शाम पौने चार बजे बनीखेत से केहल रूट पर चलने वाली बस को कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। उसके बाद बस को दोबारा नहीं चलाया गया। शाम सवा चार बजे बनीखेत से मेल रूट पर चलने वाली बस में सवारियों की भीड़ बढ़ गई है। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी इस बस में सफर करते हैं। अश्वनी कुमार, सतीश कुमार, अशोक शर्मा, सुभाष चंद, कंचन देवी और अर्चना कुमारी ने बताया कि इस रूट पर चलने वाली बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं। निगम की लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
क्षेत्रीय प्रबंधक राजन जम्वाल ने बताया कि बनीखेत-केहल रूट पर अस्थायी तौर पर बस चलाई गई थी। इसकी अवधि समाप्त हो चुकी है। रूट पर अस्थायी तौर पर दोबारा बस चलाने के लिए आवेदन कर दिया गया है। अनुमति मिलते ही बस सेवा शुरू करवा दी जाएगी। एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में लाई गई है। इसके बारे में आरएम को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें