चंबा। जिले में शनिवार को एक से लेकर दस वर्ष तक के पांच बच्चों समेत 58 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बच्चों के लिए घातक कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 682 पहुंच गया है, जबकि शनिवार को पॉजिटिविटी रेट 4.78 प्रतिशत पहुंचा गया।
सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि शनिवार को जांच के लिए रैट में भेजे गए 1032 सैंपलों में से 981 सैंपल निगेटिव और 51 सैंपल पॉजिटिव आए। वहीं, शुक्रवार को आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए भेजे गए 173 सैंपलों में से 155 सैंपल निगेटिव, 11 सैंपल रिजेक्ट और सात सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। शनिवार को संक्रमित आने वालों में एनएचपीसी खैरी के साच से एक वर्षीय बच्चा, एनएचपीसी खैरी से दो वर्षीय, सुकड़ाईबाई से छह वर्षीय, लिग्गा से आठ वर्षीय और खिंड से दस वर्षीय बच्ची की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, अन्य संक्रमितों में राजपुरा, पालन, बनीखेत, सलूणी, कूंर, गैहरा, सिल्लाघ्राट, सरू, ओबड़ी, साच, चौगान, रजेरा, रामगढ़, सपड़ी, सपड़ी, डांड, सरोल, सिल्लाघ्राट, सरू, पक्काटाला, ओबड़ी, पुलिस चौकी नकरोड़, कंधवारा, किलोड़, डियूर, डुगली, गनेड़ लिग्गा, मुंडा, लिग्गा, मौरा, लांबू, बडग्रां, मुगला, सलूणी, सलूणी, हरदासपुरा, भनौता, सुकड़ाईबाई, मेल, एनएचपीसी खैरी से ताल्लुक रखते हैं। कहा कि कोरोना नियमों को लेकर लोगों की लापरवाही बड़े संक्रमण को न्योता दे रही है।
ऐसे में लोगों को कोरोना नियमों का पालन करते हुए घरों से बेवजह बाहर नहीं निकलना चाहिए। जिले में अब तक 12,993 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 12,157 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि, वर्तमान में संक्रमितों का आंकड़ा 682 पहुंच चुका है। जिले में अब तक 152 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।