फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी सिलिंडर के साथ अब उपभोक्ताओं के घर पहुंचेगा मतदाता जागरूकता संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला चंबा के हजारों एलपीजी उपभोक्ताओं के घर में सिलिंडर के साथ अब निर्वाचन आयोग का मतदाता जागरूकता संदेश भी पहुंचेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा हरिकेश मीणा ने इसके लिए एक अनूठा प्रयास किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को मतदाता जागरूकता की अपील और संदेश के साथ विशेष रूप से तैयार स्टीकर लांच किया। यह स्टीकर जिला चंबा में एलपीजी उपभोक्ताओं को प्रदान किए जाने वाले हर सिलिंडर में लगाया जाएगा।

उपभोक्ताओं को सिलिंडर प्रदान करने वाले कर्मचारी भी मतदान के लिए प्रेरित और जागरूक करेंगे। यह स्टीकर परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न वाहनों में भी लगाया जाएगा। जिससे मतदान के महत्व का संदेश हर घर तक पहुंचे और प्रत्येक मतदाता तक पहुंचे। स्टीकर के माध्यम से प्रदान किए जा रहे मतदाता जागरूकता संदेश में मतदाता पंजीकरण, मतदान, स्वीप गतिविधियों, मतदाता संपर्क केंद्र और मतदाताओं के सहायतार्थ ऑनलाइन माध्यमों की जानकारी प्रदान की गई है। चंबा जिले में वर्तमान में गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं कोहर माह औसतन लगभग सिलेंडर प्रदान किए जाते हैं। इस तरह से मतदाता जागरूकता का यह संदेश दूर दराज के क्षेत्रों में भी लोगों में मतदान की अलख जगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन ने सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा निर्वाचक भागीदारी जागरूकता कार्यक्रम स्वीप आरंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिला में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर नोडल अधिकारी स्वीप अरविंद सिंह चौहान, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी, हरवंश सिंह, नायब तहसीलदार निर्वाचन संजय कौल के अतिरिक्त वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें