फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 दिनों के बाद भरमौर मुख्यालय पहुंची बस

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा) भरमौर-कटोरी बंगला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शनिवार को 37 दिनों के बाद बसों की आवाजाही शुरू हो पाई। अभी तक चंबा से सीधे भरमौर बसें नहीं पहुंच रही हैं। बग्गा के पास सड़क बांध में धंस चुकी है। इसलिए बग्गा से भरमौर के लिए दूसरी बस भेजी जा रही है। सवारियों को बसों की अदला बदली करके सफर करना पड़ रहा है। ऐसा करने में सवारियों को थोड़ी परेशानी हो रही है। उपरोक्त मार्ग पर पिछले 37 दिनों से बस सेवाएं बंद पड़ी हैं। जो शनिवार को शुरू हो गई है। बस सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


भरमौर से बग्गा तक बस में सवारियों को पहुंचाया जा रहा है। जबकि बग्गा से चंबा जाने के लिए सवारियों के लिए दूसरी तरफ अन्य बस मुहैया करवाई जा रही है। बसों की आवाजाही शुरू होने से भरमौर वासियों के चेहरों में खुशी साफ दिखाई दे रही है। बग्गा में धंसी सड़क दुरुस्त होने के बाद बसों की नियमित आवाजाही शुरू हो पाएगी। बर्फबारी होने से उपरोक्त मार्ग पर बसों की आवाजाही बंद हो गई थी। इससे छोटे वाहनों के जरिये लोगों को आवाजाही करनी पड़ रही थी। वाहन ऑपरेटर लोगों ने मनमाना किराया वसूल कर रहे थे।

ऐसे में बस सेवाएं शुरू होने से लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। उन्हें किराये के रूप में ज्यादा पैसे नहीं अदा करने होंगे। लोगों ने जिला प्रशासन और एनएच प्रबंधन से मांग की कि उपरोक्त पर सड़क की दुर्दशा को जल्द ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें