प्रस्तावित लीड
दो दुकानदारों को नोटिस, घटिया मिठाई और खाद्य पदार्थ फिंकवाए
मैहला में स्वास्थ्य की दबिश, जांच में चने की दाल में मिले मटर, सफाई व्यवस्था भी बदला
फिंकवाई 15 किलो जलेबी और 5 किलो बर्फी भी नष्ट करवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला मुख्यालय से 12 किमी दूरी मैैहला में दो दुकानदारों को उचित सफाई व्यवस्था नहीं रखने पर नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य टीम ने हलवाई ओर किराना की दुकानों में रखे घटिया और सड़े हुए खाद्य उत्पादों को भी फिंकवाया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मैहला में खाद्य उत्पाद बेचने वाली सभी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दुकानों में कई घटिया खाद्य उत्पाद प्राप्त हुए। हलवाई की दुकान से 15 किलो जलेबी और 5 किलो बर्फी फिंकवाई गई। ये दोनों उत्पाद खराब हो चुके थे।
किराने की दुकान में स्वास्थ्य टीम ने पांच किलो चने की दाल भी फिंकवाई। इसमें कीड़े पड़ चुके थे। इसके साथ ही मटर की आधी बोरी भी नष्ट करवाई। यह मटर भी सड़ चुके थे। उन्हें खाने से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता था। स्वास्थ्य टीम ने 15 किलो आलू जब्त करके कूड़ेदान में फिंकवाया। जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद समेत अन्य कर्मचारियों ने मैहला की दुकानों में बिकने वाले खाद्य उत्पादों की जांच की। इसके साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी कि वह घटिया और सड़े हुए खाद्य उत्पाद न बेचें। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में दो दुकानदारों को विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के अनुसार दुकानदारों को दो सप्ताह के भीतर दुकानों में सफाई व्यवस्था सुधारनी होगी। अन्यथा उन्हें जुर्माना ठोंका जाएगा।