फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका बाजार में थाली और बर्तनों पर 50 रुपये की छूट

Wed, 08 Oct 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के तेलका बाजार में करवाचौथ को लेकर खरीदारी करती महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। करवाचौथ के पावन पर्व को लेकर तेलका बाजार में खरीदारी का जोर-शोर से सिलसिला जारी है। बाजार में पूजा में इस्तेमाल होने वाली थाली और अन्य बर्तनों पर 50 रुपये की छूट ने महिलाओं को बड़ी राहत दी है। जीएसटी में कटौती और दुकानदारों की ओर से दी गई छूट से महिलाएं खुश हैं।
विज्ञापन

बुधवार को तेलका बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला, जहां महिलाएं पूजा सामग्री, सजावट, व्रत से जुड़ी वस्तुएं खरीदती नजर आईं। दुकानदारों के मुताबिक इस सप्ताह बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है और महिलाओं के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्य भी खरीदारी में मदद कर रहे हैं। बाजार में रंग-बिरंगी सजावट और त्योहार का माहौल साफ झलक रहा है।
स्थानीय दुकानदार रमेश शर्मा, दिनेश, प्रेम लाल और सुनील कुमार ने बताया कि करवा चौथ व्रत हर साल की तरह इस बार भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। महिलाएं सुबह से ही विशेष तैयारियों में जुटी हैं और बाजार की रौनक को बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार पूजा की थाली के दाम कम होने से 50 रुपये की छूट से काफी राहत मिली है। अन्य सामान भी खरीदा है। राधा देवी, गृहिणी
पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक यह व्रत बहुत खास है, इसलिए इसकी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती। काजल कुमारी, गृहिणी
करवाचौथ को लेकर बाजार में मेहंदी लगवाई। दुकानों में शृंगार के सामान की खरीदारी करने के लिए उत्साहित हैं। मीना कुमारी, गृहिणी
बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। हमने मनियारी, पूजा सामग्री और मिठाई की खरीदारी कर ली है। सोनू, , गृहिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें