चंबा। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भनौता में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न मुकाबले खेले गए। बैडमिंटन में सलूणी की टीम विजेता बनी, जबकि चुराह की टीम उपविजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में भी सलूणी ने जीत हासिल की और चुराह उपविजेता बनी। कबड्डी के दो लीग मैचों में सेंट्रल जोन प्रथम ने बनीखेत जोन को हराया, जबकि सेंट्रल जोन द्वितीय ने भटियात जोन को करारी शिकस्त दी। सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।